Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

नरसिंहपुर मप्र शिक्षक संघ कार्यकारिणी ने की विभागीय मंत्री से मुलाकात : परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

Aditi News Team

Mon, Jun 15, 2026

मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर जिला कार्यकारिणी ने की विभागीय मंत्री से मुलाकात

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा राजमार्ग स्थित मंगलम कार्यालय में पहुंचकर विभागीय मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षकों के हितों की पूर्ति की मंशा से संक्षिप्त मुलाकात की गई।जहां पर कैबिनेट मंत्री, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी सहित कमलेश श्रीवास्तव सचिव और राजेश ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष की सौहाद्रपूर्ण भेंटवार्ता हुई। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम संगठन की कार्ययोजना की औपचारिक चर्चा समक्ष में रखी गई ।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अभिलाष मिश्रा और पूर्व जिला महामंत्री द्वय ठाकुर राजीव सिंह एवं डॉ हरगोविंद पटेल,संघ के स्वदेशी परिवार से चंद्रमोहन साहू की विशेष उपस्थिति रही । इस अवसर पर संगठन से जुड़े अन्य शिक्षकों की भी उपस्थिति रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैबिनेट मंत्री, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें