Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : थाना पलोहा क्षेत्र से गुम हुई तीन बालिका गांव में अच्छा न लगने एवं घर में कलह के कारण भोपाल घूमने निकल गई थीं

Aditi News Team

Fri, May 15, 2026

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

• गांव में अच्छा न लगने एवं घर में कलह के कारण भोपाल घूमने निकल गई थीं नाबालिग बालिकाएं।

• थाना पलोहा क्षेत्र से गुम हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल दस्तयाब किया।

• तकनीकी एवं विभिन्न माध्यमों से पतासाजी कर भोपाल से बालिकाओं को किया गया दस्तयाब।

• त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही पर परिजनों ने नरसिंहपुर पुलिस का जताया आभार।

थाना पलोहा में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 13 वर्षीय एवं 15 वर्षीय नाबालिग बालिकाएं ग्राम की ही एक अन्य 13 वर्षीय बालिका के साथ घर से सामान लेने गाडरवारा जाने की बात कहकर निकली थीं, जो देर रात्रि तक वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा आसपास एवं संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना प्राप्त होते ही थाना पलोहा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*गुमशुदा तीन नाबालिग बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी:* पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तीनों बालिकाओं की तलाश हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही थाना सुआतला की पृथक-पृथक दो विशेष टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*गुमशुदा तीनों नाबालिग बालिकाओं को 12 घंटे के भीतर भोपाल क्षेत्र से सकुशल किया गया दस्तयाब :* गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं विभिन्न माध्यमों से पतासाजी की गई, जिसके परिणामस्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त बालिकाएं वर्तमान में भोपाल में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल भोपाल रवाना किया गया, जहां से तीनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।

*गांव में अच्छा न लगने एवं घर में कलह के कारण भोपाल घूमने निकल गई थीं नाबालिग बालिकाएं:* बालिकाओं की दस्तयाबी उपरांत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि गांव में अच्छा न लगने एवं घर में बार-बार होने वाले विवाद/कलह के कारण उन्हें घर पर अच्छा नहीं लग रहा था, जिस कारण वे घूमने के उद्देश्य से भोपाल चली गई थीं। पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है।

*दस्तयाबी में सराहनीय भूमिका :* गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी में थाना प्रभारी, पलोहा निरीक्षक प्रियंका बी.एल. त्यागी, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, सुप्रिया गोहिया, आरक्षक जितेन्द्र धाकड की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें