Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

गाडरवारा जीआरपी की बड़ी कार्रवाई,₹8.06 लाख का मशरूका बरामद : ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

Aditi News Team

Tue, Jul 7, 2026

गाडरवारा जीआरपी की बड़ी कार्रवाई,₹8.06 लाख का मशरूका बरामद

पुलिस अधीक्षक (रेल) सुंदर सिंह कनेश (भापुसे) ने रेलवे चोरी के 6 मामलों का खुलासा,

गाडरवारा। जीआरपी थाना गाडरवारा पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश (भापुसे) एवं अति.पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्राधिकार अंतर्गत रनिंग ट्रेनों रेलवे स्टेशन में लगातार घटित हो रही चोरी की वारदातों की रोकथाम हेतु गाडरवारा निरीक्षक थाना प्रभारी एलपी कश्यप एवं पिपरिया चौकी प्रभारी सहायक निरीक्षक बीपी पासी द्वारा संयुक्त टीम गठित कर लगातार मुलजिम की तलाश पताशाजी एवं अपराधियों की धरपकड़ की गई । जिसके तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक रजक, अरविंद कुछबदिया, फारूख खान निवासी पिपरिया (जिला नर्मदापुरम) को गिरफ्तार कर।

पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2026 को आरोपी की घेराबंदी कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने रेलवे स्टेशनों से चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर रेलवे चोरी के कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए सोना चांदी के जेवरात एवं 5 मोबाइल फोन सहित कुल ₹8,06,500 मूल्य का मशरूका बरामद किया है। बरामदगी में विभिन्न अपराध क्रमांक 218/26, 305(सी) बीएनएस,210/26, 204/26, 107/26, 185/26 एवं 255/26 से संबंधित सामान शामिल है।

पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के बताए अनुसार आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है और चोरी के अन्य प्रकरणों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम:

गाडरवारा निरीक्षक, पिपरिया उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक 53 अजय श्रीवास्तव, आरक्षक 453 अवधेश मिश्रा, आरक्षक 266 रवि पुरोहित एवं 440 शिव प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक (रेल) सुंदर सिंह कनेश (भापुसे)

गाडरवारा निरीक्षक थाना प्रभारी एलपी कश्यप

जरूरी खबरें