Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

मारपीट की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल : नरसिंहपुर थाना ठेमी अंतर्गत मारपीट की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

Aditi News Team

Wed, May 6, 2026

नरसिंहपुर थाना ठेमी अंतर्गत मारपीट की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

फरियादी जयहिन्द सूर्यवंशी, निवासी करकबेल द्वारा थाना ठेमी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रदीप कौरव, निवासी नरसिंहपुर द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया।

⚖️ वैधानिक कार्यवाही:

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 138, 296 (बी), 115 (2), 332 (सी), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

घटना के उपरांत आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:

1-सोनू उर्फ सागर ठाकुर, निवासी बौछार

2-अभिषेक लोधी पिता फूल सिंह लोधी, निवासी कंधरापुर

3-भरत लोधी पिता रोशन लाल लोधी, निवासी समनापुर

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें