Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शंकराचार्य जी ने किया 'अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र' का विमोचन : शंकराचार्य जी के कर कमलों द्वारा आध्यात्मिक जगत की अत्यंत महत्वपूर्ण पुस्तक 'अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का विमोचन हुआ

Aditi News Team

Sat, Mar 21, 2026

शंकराचार्य जी ने किया 'अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र' का विमोचन

गोटेगांव- परम पूज्य शंकराचार्य जी के कर कमलों द्वारा आध्यात्मिक जगत की अत्यंत महत्वपूर्ण पुस्तक 'अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र' का विमोचन संपन्न हुआ।यह पुस्तक स्वयं परम पूज्य शंकराचार्य जी के गूढ़ और ज्ञानवर्धक प्रवचनों का ही एक संकलन है,जिसे श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु पुस्तक का रूप दिया गया है।इस महत्वपूर्ण ग्रंथ के संपादक बटुक योगेश नाथ त्रिपाठी हैं।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और विद्वतजनों को संबोधित करते हुए परम पूज्य शंकराचार्य जी ने अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किए।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि, "प्रसन्नता यह नहीं है कि यह पुस्तक हमारे प्रवचनों का संकलन है,बल्कि प्रसन्नता का विषय यह है कि हमारे ही विद्यालय से पढ़ चुके छात्र योगेश नाथ त्रिपाठी ने इसका सफलतापूर्वक संपादन किया है।"

शंकराचार्य जी ने इसे अत्यंत संतोष का क्षण बताया।उन्होंने संपादक बटुक योगेश नाथ त्रिपाठी को अपना शुभाशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वे भविष्य में इसी प्रकार अन्य गूढ़-गूढ़ ग्रंथों का संपादन कर आगे बढ़ें।

इस विमोचन समारोह में प्रकाशन विभाग के प्रमुख श्री रंजन शर्मा जी,महाराज जी के सचिव श्री किशोर दवे जी एवं अन्य सहयोगी डॉ. शशिकांत यादव, पंकज पांडेय, डॉ. निशिता आदि उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने साझा की है।

रिपोर्टर आशीष साहू

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज

जरूरी खबरें