Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया : तृतीय तीर्थंकर भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Mar 24, 2026

रिपोर्टर जय कुमार जैन

कुण्डलपुर में भगवान श्री संभवनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से तृतीय तीर्थंकर भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक,शांतिधारा, रिद्धिकलश, निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्रेष्ठी सर्व श्री संजयकुमार अशोक कुमार जैन अरिहंत ट्रेडर्स दमोह, कुंवरसेन निवेश हितार्थ जैन अरिहंत ट्रेडर्स धारूखेड़ा हरियाणा, अजय स्वीटी अंशिका आर्जव जैन परिवार दिल्ली, ओमप्रकाश देवेंद्र नरेंद्र जितेंद्र टोंक राजस्थान, अर्पण कमलेश हुकुमचंद छाबड़ा देवास, संभव पार्थ प्रकाश जैन उदयपुर, श्रीमती जया राहुल जैन परिवार रीवा, बृजेश निधि लीजा विधि जैन परिवार भोपाल, अजय सचिन हेमचंद जैन सहारनपुर, मुकेश शौर्य जैन सागर, प्रेमचंद श्रवण प्रतीक जैन कटनी आदि के साथ बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने सौभाग्य प्राप्त किया।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें