Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गाडरवारा एनटीपीसी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन हुआ : अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

Aditi News Team

Tue, Apr 21, 2026

गाडरवारा एनटीपीसी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन हुआ

गाड़रवारा एनटीपीसी की केऔसुब इकाई, अग्निशमन शाखा द्वारा दिनाँक 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर दिनांक 20-04-26 को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम मौर्या जी (जीएम/ओ एण्ड एम), श्री राजीव त्रिपाठी जी-महा प्रबंधक(प्रोजेक्ट) श्री शिवांशु प्रभाकर, उप कमाडेंट(केऔसुब इकाई प्रभारी),श्री रतन सिंह पडियार सहायक कमाण्डेंट/अग्नि श्री के के पचैरी सहायक कमाण्डेंट कीर्ति खन्ना (अपर महा प्रबंधक/बीई) श्री विवेक गुरू(एजीएम/प्रचालन), उप महाप्रबंधक (सेफ्टी) श्री आशीष शर्मा, निरीक्षक/अग्नि ब्रजेश कुमार, निरीक्षक/अग्नि एस.एस. सिंह निरीक्षक/कार्य सचिन वर्मा व एनटीपीसी के अधिकारी/कर्मचारी एंव सीआईएसएफ के सभी जवानों अन्य विभागाघ्यक्ष, स्थानीय पत्रकार एवं एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण तथा केऔसुब के बल सदस्य उपस्थित रहे।

इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम - सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज. आग की रोकथाम के लिए एक साथ ’’ को मद्देनजर रखते हुए अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आग बुझाने के तरीकों एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एनटीपीसी परिसर एवं टाउनशिप में कई स्थानों पर किया गया। एनटीपीसी संयंत्र तथा टाउनशिप में जगह-जगह अग्नि सुरक्षा जागरूकता संबंधी बैनर व पोस्टरों को डिस्पले किया गया, अग्नि सुरक्षा फिल्म चलायी गयीं, स्विच यार्ड, सीसीआर, सीएचपी, इसजेक कम्पनी तथा संयंत्र के अन्दर अन्य संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों के लिए क्लास ट्रेनिंग तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। इसी क्रम में ग्राम चोर बरहेटा के निवासीयों, शासकीय शाला, उपाय फुटपाथ शाला तथा बाल भारती पब्लिक स्कूल (एनटीपीसी टाउनशिप) के विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए फस्र्ट एड फायर फाइटिंग ट्रेनिंग, डेमो तथा ड्राइंग व निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किए गये। केऔसुब के बल सदस्यों द्वारा वाकाथन का भी आयोजन इस सप्ताह के दौरान किया गया। एनटीपीसी टाउनशिप में गृहणियों के लिए प्राथमिक अग्नि सुरक्षा तथा रसोई गैस की आग बुझाने से संबंधित ट्रेनिंग व डेमो दिया गया साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

सहायक कमाण्डेंट/अग्नि श्री रतन सिंह पडियार द्वारा अग्नि रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तत्पश्चात् अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा एक जीवन्त अग्निशमन प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। उप कमाडेंट श्री शिवांशु प्रभाकर ने अपने अभिभाषण में मुख्य अतिथी उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों पदाधिकारियों, कर्मचारियों विधार्थियों श्रमिकों व गृहणियों के लिए सप्ताहभर चलाये गये कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर अग्निशमन सेवा सप्ताह को सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम मौर्या जीएम/ओएण्डएम ने अपने अभिभाषण के दौरान उपस्थित लोगों से अग्नि सुरक्षा के उपायों को अपनाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने इस सप्ताहभर चलाये गये जागरूकता कार्यक्रमों के लिये सीआईएसएफ फायर विंग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि एनटीपीसी की अग्नि सुरक्षा के प्रति वे आश्वस्त हैं तथा केऔसुब की अग्निशमन शाखा बड़ी से बड़ी अग्नि दुर्घटना से निपटने में सक्षम है। इस पूरे समापन समारोह कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक/अग्नि शम्भु शरण द्वारा किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

NTPC GADARWARA

CISF NTPC

जरूरी खबरें