Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पंच कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन : गाडरवारा कामती में 17 मई से 25 मई तक होगा आयोजन

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

पंच कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन कल 17 मई से

कामती में 17 मई से 25 मई तक होगा आयोजन

गाडरवारा। समीपी ग्राम कामती के यज्ञ शाला प्रांगण में 5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अवधूत महायोगी श्री दादा गुरु भगवान की प्रेरणा से 17 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को सुबह 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक संतो के प्रवचन होंगे जिनमे अवधूत महायोगी दादा गुरु भगवान के प्रवचन 23 मई से 24 मई तक,कथावाचक के प्रवचन 18 एवं 19 मई को, साध्वी सत्यप्रिया गिरी जी (श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर काशी पीठ) के प्रवचन 19 मई से 20 मई तक, साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावन धाम) के प्रवचन 21 मई से 22 मई तक आयोजित होंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां खेड़ापति रामलीला मंडल (सिंहपुर छोटा ) द्वारा 25 मई तक प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से रामलीला होगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धांलुओं से उपस्थिति की अपील की गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें