Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अवैध देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में : खेत में पानी के विवाद ने लिया हत्या का रूप, नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में आरोपियों को चंद घंटों में लिया गया

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

खेत में पानी के विवाद ने लिया हत्या का रूप, नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में आरोपियों को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में

• पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद एवं खेत में पानी जाने की बात को लेकर विवाद हुआ

• अवैध देशी कट्टे से गोली मारकर की गई हत्या।

• घटना को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार, पुलिस की त्वरित कार्यवाही में चंद घंटों में अभिरक्षा में लिए गए।

दिनांक 25.03.2026 को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूडीपिडरई के एक खेत में गोली चलने की घटना हुई है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे एवं आवश्यक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान रामकुमार उर्फ सचिन पटेल द्वारा बताया गया कि उसके खेत में पानी चल रहा था, इसी दौरान कुछ पानी बगल के खेत में चला गया था। उक्त खेत मृतक प्रेमनारायण के भाई द्वारा सिकवी (पट्टे/बटाई) पर लेकर खेती की जा रही है।

पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद एवं खेत में पानी जाने के विवाद के चलते की गई हत्या : खेत में पानी जाने की बात को लेकर संदीप एवं उसका पिता लेखराम पटेल द्वारा मृतक प्रेमनारायण एवं रामकुमार उर्फ सचिन पटेल से विवाद किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए वे अपने घर चले गए। कुछ समय पश्चात दोनों आरोपी पुनः मौके पर लौटे, जहां संदीप द्वारा मृतक प्रेमनारायण को देशी कट्टे से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं लेखराम द्वारा रामकुमार उर्फ सचिन पटेल के साथ लाठी से मारपीट की गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे : हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

आरोपियों को चंद घंटे के अंदर लिया गया अभिरक्षा में : हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गईं। तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लेखराम पटेल निवासी डूडीपिडरई को गोटेगांव रोड से तथा आरोपी संदीप पटेल निवासी डूडीपिडरई को खमतरा के पास से अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त हुई।

आरोपियों की पतासाजी एवं अभिरक्षा में लेने में मुख्य भूमिका : हत्या की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, संजय सूर्यवेशी, प्रधान आरक्षक अनुराग, धर्मेन्द्र, आरक्षक नंदकिशोर की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें