Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

गाडरवारा ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड दाल मिलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन : एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

Aditi News Team

Wed, Jun 24, 2026

गाडरवारा ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड दाल मिलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने गाडरवारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा । विगत दिवस गाडरवारा ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड दाल मिलर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से व्यापाररियो ने उल्लेखित किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क में 50 पैसे की वृध्दि कर दी गई है जिसका असर किसान व्यापारी एवं कृषि आधारित उघोग पर पडेगा।

वर्तमान में खाडी देश में युद्ध के कारण पूरा देश प्राभावित है, इसके कारण व्यापार व्यवसाय बर्बाद हो रहा है ऐसे समय में मंडी शुल्क वृद्धि करना किसान एवं व्यापारी के लिए उचित नहीं हैं, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जो युद्ध की मार से परेशान देश की जनता एवं व्यापारी को उसके नुकसान से बचने के लिए नित्य नए निर्णय कर रहें हैं जिसमें सभी वर्ग प्राभावित न हो युद्ध के कारण डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्य पदार्थ दवा एवं खाद्य के दाम बढ़ते जा रहें है इससे किसान व्यापारी उपभोक्ता की स्थिति कमजोर हुई है कृषको की उपज के दाम लगातार गिरते जा रहें इससे किसान व्यापारी उपभोक्ता की स्थिति कमजोर हुई है, एवं ऐसी परिस्थितियों में मंडी शुल्क वृद्धि पर पुनः विचार करें। कृषि उपज मंडी शुल्क बढ़ने से कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने पर भी असर पड़ेगा एवं व्यापारी भी प्रभावित होगा। मंडियों में अव्यवस्था कार्य प्रणाली को बढावा मिलेगा एवं भ्रष्टाचार बढेगा, इसके अलावा प्रदेश के व्यापारियों को अन्य राज्यों के व्यापारियों से प्रतिस्पर्धा करने में कठिनाई का सामना करना पडेगा क्योंकि देश के अधिकांश कृषि उत्पादक राज्यों में मंडी शुल्क एक प्रतिशत या इससे भी कम है। मंडी शुल्क वृद्धि का अतिरिक्त भार अप्रत्यक्ष रूप से किसानों पर पडेगा।

उक्त ज्ञापन द्वारा मांग की गई है,की मंडी शुल्क बढ़ानें संबंधी निर्णय पर पुनः विचार करते हुए निर्णय तत्काल वापस लेने की कृपा करें।

ज्ञापन देते समय गाडरवारा ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड दाल मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

गाडरवारा ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड दाल मिलर्स एसोसिएशन

जरूरी खबरें