Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

पीड़ित उदयपुरा थाने से, SP ऑफिस तक भटक रहे, नहीं हो रही कार्यवाही : गरीब आदिवासी की जमीन हड़पकर 6 लाख लेकर फरार हुए आरोपी,

Aditi News Team

Tue, Dec 9, 2025

गरीब आदिवासी की जमीन हड़पकर 6 लाख लेकर फरार हुए आरोपी,

पीड़ित उदयपुरा थाने से, SP ऑफिस तक भटक रहे।

नहीं हो रही कोई कार्यवाही

उदयपुरा क्षेत्र में एक गरीब शिब्बूलाल आदीवासी, जोकि लगभग 85 वर्ष के हैं ,और छिंद कोलवा के रहने वाले है, उस बुजुर्ग के साथ जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पप्पू उल्लाऔर बुल्लू उल्ला निवासी देवरी ने बुजुर्ग को अपने साथ ले जाकर रजिस्ट्रीआफिस ऑफिस उदयपुरा ले गये , जहाँ उसकी एक एकड़ जमीन जो की देवरी में है ,की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी।

जमीन के बदले दूसरी पार्टी द्वारा दिए गए ₹6 लाख रुपए यह रुपए दोनों आरोपी अपने पास रखकर बुजुर्ग आदिवासी को गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए और दूसरे दिन सुबह 4:00 बजे उसके घर के पास उसे उतार कर नौ दो ग्यारह हो गए और 6 लाख रुपए की रकम में से ₹1 भी बुजुर्ग आदिवासी को नहीं दिया।

पीड़ित और उसके परिजन बार-बार थाने, एसडीओपी कार्यालय और एसपी ऑफिस तक गुहार लगाते रहे, परंतु अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

परिजनों का आरोप है कि एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपूसे,से शिकायत दर्ज करने के बावजूद उदयपुरा पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही, जिसके कारण आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। और पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। पीड़ित ने उच्चअधिकारियों से न्याय दिलाने एवं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags :

रायसेन पुलिस अधीक्षक ध्यान दे

उदयपुरा थाना प्रभारी गौर फरमाएं

मप्र पुलिस अधिकारी ध्यान दे

जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे

रायसेन जिला कलेक्टर ध्यान दे

जरूरी खबरें