Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

पिपरिया एवं बनखेड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, : एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

Aditi News Team

Fri, Nov 6, 2026

पिपरिया एवं बनखेड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, मिठाइयों के नमूने लिए

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

नर्मदापुरम।जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा तहसील स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिपरिया एवं बनखेड़ी में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

बनखेड़ी में बीकानेर स्वीट्स, श्याम स्वीट्स एवं अग्रवाल स्वीट्स से विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए। वहीं, पिपरिया रोड स्थित एमके मार्ट में जांच के दौरान 30 किलोग्राम संदिग्ध घी पाया गया। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा घी के तीन नमूने लेने के बाद शेष घी को जब्त कर लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

इसी प्रकार पिपरिया स्थित रंग जी स्वीट्स एवं गजेंद्र लस्सी प्रतिष्ठान से भी मिठाई एवं पेड़े के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी औचक निरीक्षण किया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती अंजू एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के निर्देशन में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना लेने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदापुरम कलेक्टर

जरूरी खबरें