Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता,लगभग 6 लाख कीमत की 62 ग्राम स्मैक जप्त : नशे की तस्करी पर करारा प्रहार : नरसिंहपुर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थ (स्मैक) के तीन बड़े तस्करों को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Feb 16, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध नशे पर करारा प्रहार : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

• नशे की तस्करी पर करारा प्रहार : नरसिंहपुर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थ (स्मैक) के तीन बड़े तस्करों को किया गिरफ्तार।

• लगभग 6 लाख कीमत की 62 ग्राम स्मैक जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि कपूरी नहर के कच्चे रास्ते के किनारे एक बाहरी व्यक्ति बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए है जो संभवतः बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व थाना कोतवाली की विशेष टीम का गठन किया गया सूचना तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

*नशे की तस्करी पर करारा प्रहार : नरसिंहपुर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थ (स्मैक) के बड़े तस्करों को किया गिरफ्तार :*

गठित की गयी पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुखबिर की सूचना अनुसार उक्त स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिस पर एक व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर खेतों में भागने लगा उक्त व्यक्ति को भागता देख पुलिस टीम द्वारा धेराबंदी करते हुए उसका पीछा किया गया जिसे गिरफ्त में लकर पूछताछ की गयी। पूछताछ पर

उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान सिंह तंवर, निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर जिला राजगढ होना बताया आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 36 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है।

*अवैध स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा : एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार, उसके दूसरे साथी को भी स्मैक सहित पुलिस द्वारा दबोचा गया :*

मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी बनवारी तंवर जो कि अपने पास बड़ी मात्रा में अपने पास स्मैक रखे हुए था उसके भी कपूरी तिराहे के आस-पास छिपे होने के संबंध में बताया गया। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिस पर बनवारी तंवर अपने एक साथी रामलाल तंवर के साथ टट्टा पुल के पास खैरी नरसिंहपुर तरफ से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी बनवारी तंवर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 26 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है।

*गिरफ्तार आरोपी :*

• आरोपी 1 : भगवान सिंह तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ।

• आरोपी 2 : बनवारी तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ।

• आरोपी 3 : रामलाल तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ।

• जप्त मादक पदार्थ : 62 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 6 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी). 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक श्री गौरव चांटे, उनि मुस्ताक खान, सउनि रमेश निवारे, आरक्षक राहुल दुबे, अनुराग दुबे, अभय तिवारी, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, श्रेय अवस्थी एवं सायबर सेल से म.आर. कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

नरसिंहपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

जरूरी खबरें