Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

नरसिंहपुर के किसानी वार्ड स्थित तलापार क्षेत्र में मची अफरा-तफरी : नरसिंहपुर में इंसानियत पर कलंक... कुत्ते के मुंह में दिखा इंसानी भ्रूण, इलाके में फैली दहशत

Aditi News Team

Fri, Jan 30, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

नरसिंहपुर में इंसानियत पर कलंक... कुत्ते के मुंह में दिखा इंसानी भ्रूण, इलाके में फैली दहशत

नरसिंहपुर। गुरुवार की रात्रि जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के किसानी वार्ड स्थित तलापार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक कुत्ते को इंसानी भ्रूण जैसे अवशेष को मुंह में दबाकर ले जाते हुए देखा। यह दृश्य सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। लोग स्तब्ध रह गए कि आखिर ममता को शर्मसार करने वाली यह अमानवीय घटना किसने और क्यों अंजाम दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तलापार क्षेत्र की झाड़ियों के पास कोई चीज कपड़े में लिपटी हुई पड़ी थी।तभी वहां एक कुत्ता आया और कपड़े को हटाकर उसके अंदर रखे भ्रूण को मुंह में दबाकर ले जाने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने शोर मचाया तो किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक गौरव चाटे के निर्देश पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर कुत्ते और भ्रूण की तलाश शुरू की गई। रात के अंधेरे में लोग मोबाइल की टार्च जलाकर झाड़ियों, खाली प्लाटों और आसपास के इलाकों में काफी देर तक खोजबीन करते रहे, लेकिन न तो कुत्ता मिला और न ही इंसानी भ्रूण का कोई सुराग हाथ लगा। करीब रात 12 बजे तक सर्च अभियान चलता रहा, पर परिणाम शून्य ही रहा।

पुलिस ने कब्जे में लिया कपड़ा

पुलिस कर्मियों ने उस कपड़े को अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें भ्रूण के लिपटे होने की बात कही जा रही है। घटना ने न केवल इलाके के लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह इंसानी भ्रूण है तो उसे इस तरह खुले में फेंक देना और कुत्तों के हवाले कर देना मानवता और ममता दोनों पर गहरा कलंक है।आखिर किस हालात में एक मासूम जीवन को इस तरह बेरहमी से ठुकरा दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की बात कह रही है, लेकिन भ्रूण के गायब हो जाने से रहस्य और भी गहरा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें