Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पीएम के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया : प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया

नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का नरसिंहपुर जिले के एनटीपीसी गाडरवारा में 5 या 6 जून 2026 को कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री सिंह ने प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम का सुचारू रूप से तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, परिवहन, पार्किंग, विद्युत, चिकित्सा व्यवस्था, फायर बिग्रेड, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

जरूरी खबरें