Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

आप का छिंदवाड़ा जोन का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न : सिवनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आम आदमी पार्टी के छिंदवाड़ा जोन का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Aditi News Team

Sat, Jun 6, 2026

सिवनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आम आदमी पार्टी के छिंदवाड़ा जोन का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

सिवनी।आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल बिटले की और से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आम आप मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जोन द्वारा गुरुवार को सिवनी में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना एवं नरसिंहपुर जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व गृह, कानून एवं न्याय मंत्री तथा आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली के पूर्व विधायक श्री अखिलेश पति त्रिपाठी एवं निगम पार्षद श्री संतोष पप्पू छिलवाल उपस्थित रहे। इनके साथ प्रदेश एवं जोन स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

दोपहर लगभग एक बजे सिवनी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी रणनीति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य 30 जून तक मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित करना है। इसके पश्चात प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सशक्त कमेटियों का गठन किया जाएगा तथा आगामी तीन महीनों के भीतर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।

श्री तोमर ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक सभी चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेगी तथा पार्टी उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो जमीनी स्तर पर निरंतर जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के अधिकार तथा सामाजिक न्याय जैसे मूलभूत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और इन्हीं विषयों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने उल्लेखनीय प्रगति की है और देशभर में एक मॉडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में आदिवासियों, किसानों एवं वंचित वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस से एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, नगर पालिका मार्ग एवं छिंदवाड़ा चौक से होते हुए उदय सेलिब्रेशन लॉन पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पार्टी के पक्ष में नारे लगाए गए।

उदय सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित मुख्य सम्मेलन के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना एवं नरसिंहपुर जिलों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त हुआ।

आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने सम्मेलन को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मध्यप्रदेश आप प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर

दिल्ली के पूर्व विधायक श्री अखिलेश पति त्रिपाठी

निगम पार्षद श्री संतोष पप्पू छिलवाल

जरूरी खबरें