Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हनुमान जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश घोषित करबाने हेतु सौंपा ज्ञापन : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में मप्र.के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम हनुमान जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा।अंजनी के लाल की जय वीर हनुमान की इसी नारे को लगाते हुए आज अनु विभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के आदरणीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के नाम पर ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ज्योति परस्ते जी को दिया गया जिसमें हमारे इष्ट देवता आराध्यप्रभु हनुमान जी के जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई इस ज्ञापन में सभी सामाजिक संगठन जिसमें ब्राह्मण समाज वैश्य समाज जैन समाज साहू समाज चौरसिया समाज पंजाबी सिख समाज सिंधी समाज बर्मन निषाद राज समाज यादव पाल समाज ठाकुर राजपूत समाज प्रजापति समाज सेन समाज चौधरी समाज विश्वकर्मा समाज सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति तथा साथ ही साथ अधिवक्ता संघ शासकीय स्कूलों के कर्मचारियों ने प्राइवेट स्कूलों के कर्मचारियों ने जनपद पंचायत नगर पालिका परिषद सिहोरा कर्मचारी संघ पेंशनर समाज सभी प्रकार के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को राजकीय अवकाश घोषित किए जाने लिए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया तथा राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है तत्पश्चात सिहोरा डाकघर में मुख्य अधिकारी श्री मिश्रा जी को भी पोस्टकार्डों के माध्यम से ज्ञापन दिया गया जिसमें हमारे प्रदेश के मुखिया से हनुमान जन्मोत्सव को राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है तथा सभी लोगों से मांग की गई है कि अपने रिश्तेदार शुभचिंतक मित्रगण एवं स्नेही जनों को व्हाट्सएप सोशल मीडिया पोस्टकार्ड एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को मांग भेजी जाए जिससे आगामी 2 अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए आज ज्ञापन देते समय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे पूर्व भाजपा महामंत्री सामाजिक कार्यकर्ता अरुण जैन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे सामाजिक कार्यकर्ता विकास दुबे राजभान मिश्रा एडवोकेट विनोद गुप्ता दीपक तिवारी नीरज सोनू पांडे अंकुर खरे के के पटेल सुनील चक्रवर्ती अशोक चौधरी किशोरी साहू सुधीर अवस्थी रमेश परवानी प्रकाश दुबे मूलचंद विश्वकर्मा प्रियांशु पांडे सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया कि हनुमान जन्मोत्सव को राजकीय अवकाश घोषित किया जावे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा हनुमान जन्मोत्सव समिति

जरूरी खबरें