Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

नरसिंहपुर यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक : सड़क हादसों पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुधार हेतु विशेष अभियान

Aditi News Team

Thu, Sep 11, 2025

सड़क हादसों पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुधार हेतु विशेष अभियान

➡️ यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

➡️ नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के काटे जा रहे चालान

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 8 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक प्रदेशव्यापी ‘‘विशेष यातायात अभियान’’ संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना एवं यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है।

इस अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले में भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

➡️ *अभियान के दौरान:*

• अब तक जिले में कुल 152 चालान बनाए जा चुके हैं और 55300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।

• आमजन को जागरूक करने हेतु चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर जन-संवाद कर यातायात नियामों की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

*“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।*

Tags :

यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

नरसिंहपुर पुलिस का यातायात जागरूक अभियान

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा

नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के काटे जा रहे चालान

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा

जरूरी खबरें