Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे महाराष्ट्र-गोवा के संत

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

रीवा में हुई हृदय विदारक घटना में 2 जैन साध्वियों की समाधी पर : करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

Aditi News Team

Tue, May 26, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

रीवा में 20 मई को हुई हृदय विदारक घटना में 2 जैन साध्वियों की समाधी होने के विरोध में करेली में निकला मौन जुलूस

संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

करेली। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 20 मई को हुई हृदय विदारक घटना, जिसमें दो जैन साध्वियों का समाधि मरण हो गया, के विरोध में करेली के सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को विशाल मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाजजनों ने घटना को अत्यंत निंदनीय एवं पीड़ादायक बताते हुए दोषी वाहन चालक पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। साथ ही देशभर में भ्रमणशील साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष “संत सुरक्षा कानून” बनाए जाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई।ज्ञात हो कि गत दिवस रीवा जिले में जैन साध्वी आर्यिका माताजी को एक वाहन चालक द्वारा कथित रूप से जानबूझकर टक्कर मार दी गई थी, जिससे उनका समाधि मरण हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश सहित करेली के जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में करेली के सकल जैन समाज ने एकजुट होकर नगर में शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला।मौन जुलूस सुबह दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में तथा महिला वर्ग पीले एवं केसरिया वस्त्रों में श्रद्धा और अनुशासन के साथ शामिल रहा। श्रद्धालु हाथों में पूज्य समाधिस्थ संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी एवं वर्तमान आचार्य पूज्य समय सागर महाराज श्री के चित्र लेकर मौन धारण किए हुए चल रहे थे। पूरे नगर में शोक, श्रद्धा और आक्रोश का वातावरण दिखाई दिया।मौन जुलूस के दौरान समाजजनों ने कहा कि अहिंसा, संयम, त्याग और तपस्या का जीवन जीने वाले साधु-संतों पर इस प्रकार के हमले अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय हैं। समाज की नगर गौरव ब्रह्मचारिणी नूरी दीदी ने कहा कि जैन समाज इस घटना को केवल दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित कृत्य मानता है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मोन जुलूस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश जैन ने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि देशभर में पदयात्रा एवं विहार करने वाले संतों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। समाजजनों ने यह भी कहा कि संत समाज देश को आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य करता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।नगर में निकले इस मौन जुलूस का नागरिकों ने भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा संतों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर दिवंगत आर्यिका माताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई,अंत में समाजजनों ने एक स्वर में दोषियों पर सख्त कार्रवाई एवं संत सुरक्षा कानून लागू करने की मांग दोहराई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सकल जैन समाज करेली

जरूरी खबरें