Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त : शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

Aditi News Team

Tue, Jul 7, 2026

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

नरसिंहपुर। शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार को गति देते हुए श्री संदीप राजपूत जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जबलपुर संभाग में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है।

जारी नियुक्ति घोषणा के अनुसार यह नियुक्ति हिंदू हृदय सम्राट माननीय बाला साहेब ठाकरे जी एवं धर्मवीर आनंद दिघे जी के आशीर्वाद से, शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय एकनाथ शिंदे जी, शिवसेना संसदीय दल के नेता एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे जी, युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक जी तथा राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साळी जी के निर्देशानुसार की गई है।

मध्यप्रदेश युवा सेना के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार जी द्वारा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जबलपुर संभाग प्रभारी आशीष नेमा जी की सहमति से यह महत्वपूर्ण दायित्व bश्री संदीप राजपूत को सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जबलपुर संभाग एवं नरसिंहपुर जिले में शिवसेना–युवासेना का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री संदीप राजपूत को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की रीति-नीति एवं अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह नियुक्ति घोषणा शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव सुनील वर्मा द्वारा जारी की गई।

Tags :

शिवसेना युवसेना

जरूरी खबरें