Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

नरसिंहपुर IAS मुख्य कार्यपालन गजेन्द्र सिंह नागेश अधिकारी रहे उपस्थित : पी.ऍम.श्री.जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी जिला नरसिंहपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Wed, Feb 25, 2026

आज दिनांक 25.02.2026 को पी.ऍम.श्री.जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी जिला नरसिंहपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक श्री गजेन्द्र सिंह नागेश IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नामित अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई प्राचार्य डा.अरुण कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित समिति के अन्य सदस्यों का ओपचारिक स्वागत करते हुए विद्यालय की समस्त शैक्षणिक, खेलकूद, गीत संगीत, नृत्यकला, ICT, रोबोटिक्स, आत्मरक्षा आदि उपलब्धियों और गतिविधियों की चर्चा की, आधारभूत ढांचे और निर्माण संबंधी कार्यो के साथ साथ जल एवं विधुत आपूर्ति के सम्बन्ध में हुए प्रगति से अवगत कराया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री गजेन्द्र सिंह नागेश IAS ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के सर्वेश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक है इसी दौरान उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन स्किल लैब का निरीक्षण किया और साथ ही विद्यालय में बने गणित गार्डन, भूगोल गार्डन का भी अवलोकन किया, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के रूप में श्रीमती सीमा डोंगरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमान सागर पटेल, अभियंता लोक निर्माण विभाग गाडरवारा, श्रीमान अजय शर्मा प्राचार्य शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोहानी, डा.जगदीश वर्मा, चिकित्सा अधिकारी, बोहानी पालक प्रतिनिधि श्री नितिन कुमार शर्मा एवं श्रीमती जयंती अहिरवार व विद्यालय के उपप्राचार्य श्री सुरेश कुमार अग्रवाल शामिल हुए ।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ श्री साधक नागवंशी,श्री अजय राजपूत, श्री जुबेर खान, श्री मनोज द्विवेदी,श्री राजकुमार ठाकुर एवं श्रीमती वंदना पवन भी उपस्थित थे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश

प्राचार्य डा.अरुण कुमार तिवारी

जरूरी खबरें