Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

सांईखेड़ा में दिव्य दरबार एवं गौ कथा का हुआ समापन, : गौ सम्मान आहृवान अभियान के हस्ताक्षर के लिए पूज्य बृज बिहारी सरकार ने दिया समर्थन

Aditi News Team

Tue, Jul 14, 2026

गौ सम्मान आहृवान अभियान के हस्ताक्षर के लिए पूज्य बृज बिहारी सरकार ने दिया समर्थन

सांईखेड़ा में दिव्य दरबार एवं गौ कथा का हुआ समापन,गौ सेवकों ने महाराज श्री की भेंट

नरसिंहपुर जिले के सांईखेड़ा से पूज्य बृज बिहारी सरकार श्री अनिकेत कृष्ण जी महाराज के द्वारा जैन धर्मशाला सांईखेड़ा में दिव्य दरबार एवं गौ कथा के द्वारा गौ माता का विस्तार से महत्व समझाया गया।

गौ कथा का पावन आयोजन 11 जुलाई से प्रारंभ हुआ तथा 13 जुलाई को संपन्न हुआ।सांई खेड़ा क्षेत्र से एवं दूर दराजों से आए गौ भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया। गौ कथा का यह भव्य आयोजन अनुराग भार्गव और उनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें साईखेड़ा नगर वासियों एवं क्षेत्र वाशियो ने गौ कथा के पुनीत आयोजन परधर्म लाभ लिया।

गौ सम्मान आहृवान अभियान के जिला प्रभारी राजू सिंह राजपूत, भगवानदास चडार विभाग सहसंयोजक,गाडरवारा तहसील प्रभारी सतीश लमानिया, गौ सांसद महेंद्र भार्गव ,चरन पटेल,जगदीश पटेल, सभी ने महाराज श्री के दर्शन कर आशीर्वचन लिया।

पूज्य बृज बिहारी सरकार से गौ सम्मान आहृवान अभियान के संदर्भ में चर्चा की गई जिस पर महाराज श्री ने अपना समर्थन देते हुए,उपस्थित सभी भक्तों को सभी क्षेत्रवासियों को गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रार्थी प्रपत्र में अधिक से अधिक हस्ताक्षर करने की अपील भी की।

महाराज श्री ने कहा 25 करोड़ हस्ताक्षर गौ मां को राष्ट्र का सम्मान दिलाने के लिए दूसरे चरण में करवाना है, इसलिए 27 जुलाई 2026 को जो प्रार्थना पत्र कलेक्टर को राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा । जिसमें नरसिंहपुर जिले से अधिक से अधिक हस्ताक्षर होना चाहिए। उसमें भी सबसे अधिक सांईखेड़ा तहसील से होना चाहिए,क्योंकि साई खेड़ा मे ही पूज्य महाराज श्री के द्वारा गौ कथा श्रवण कराई गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बृज बिहारी सरकार श्री अनिकेत कृष्ण जी महाराज

जरूरी खबरें