Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीटीआई में : गाडरवारा नगर की शालेय पत्रिका धरोहर का विमोचन समारोह संपन्न

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

गाडरवारा नगर की शालेय पत्रिका धरोहर का विमोचन समारोह संपन्न

गाडरवारा । विगत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीटीआई, में नगर के सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल करते हुए शालेय वार्षिक पत्रिका धरोहर का विमोचन प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, संयुक्त संचालक सुश्री सीमा डोंगरे, बी आर सी संदीप स्थापक, नगर के चारों उमावि विद्यालयों प्राचार्य जिनमें एस के मिश्रा, सुशील शर्मा, श्रीमती सुनीता पटेल, श्रीमती लेखा कौरव सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संपन्न हुआ। विगत वर्षों में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा से डॉ मंजुला शर्मा के संपादन में प्रवाहिनी नाम से प्रकाशित पत्रिका को इस वर्ष विस्तार देते हुए नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों को शामिल करते हुए धरोहर नाम से प्रकाशित किया गया। लोक संस्कृति और उसकी सार्थकता विषय पर सभी विद्यालय के शिक्षकों की एक संपादकीय टीम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने लोक परंपराओं रीति रिवाजों की जीवन में सार्थकता पर सुंदर, सारगर्भित रचनाएं लिखी। इस बहाने बच्चों ने अपने बड़े बुजुर्गों से जुड़कर अपनी महान संस्कृति का अध्ययन किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सभी विद्यालयों में करने का सुझाव दिया। सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने के इस प्रयास की प्रशंसा की। बीआरसी संदीप स्थापक ने भूरी भूरी प्रशंसा की ।‌अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में धरोहर के प्रमुख मार्गदर्शक एवं नगर के वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव ने लेखन के महत्व को रेखांकित करते हुए धरोहर की पूरी टीम और सभी विद्यार्थियों को उनके इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रशंसा की। विमोचन उपरांत संपादकीय टीम के श्रीमती निर्मला पाराशर श्रीमती अर्चना दुबे, श्रीमती अर्चना नामदेव,श्रीमती भारती आरसे मलखान मेहरा योगेंद्र झरिया एवं कंछेदी धानक सहित पत्रिका में अपनी रचनाएं लिखने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पत्रिका की एक प्रति उपहार स्वरूप प्रदान की गई। आभार प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल ने किया । कार्यक्रम का सफल संचालन योगेन्द्र झारिया ने किया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शालेय पत्रिका धरोहर का विमोचन

जरूरी खबरें