Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के निर्देश पर लोकायुक्त टीम की कार्यवाही : पटवारी को शासकीय कार्यालयीन कक्ष में 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Aditi News Team

Thu, Feb 12, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक - भगतराम खरे पिता स्व.भैयालाल खरे निवासी बोरीखुर्द तहसील बरघाट जिला सिवनी

आरोपी- महेंद्र बिसेन पिता स्व श्री चैतराम बिसेन उम्र 51 वर्ष पद पटवारी हल्का no 81,82 धपारा तहसील बरघाट जिला सिवनी

घटना दिनांक--12.02.2026

ट्रैप राशि -6000 रु ( छह हजार रु)

घटनास्थल- पटवारी कक्ष राजस्व निरीक्षक मंडल धपारा तहसील बरघाट जिला सिवनी

विवरण -आवेदक भगतराम खरे की पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा में खसरा no 627 में से 1/5 हिस्सा दिया था जिसका सीमांकन करवाया था सीमांकन के बाद पावती देने के एवज में पटवारी द्वारा आवेदक से 6000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा पटवारी के शासकीय कार्यालयीन कक्ष से रंगे हाथों आज दिनांक 12.02.2026 को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- ट्रेप कर्ता निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख

लोकायुक्त टीम जबलपुर

जरूरी खबरें