Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

25 अप्रैल को आएंगे स्वामी इंद्रदेव महाराज : आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

Aditi News Team

Wed, Apr 22, 2026

25 अप्रैल को आएंगे स्वामी इंद्रदेव महाराज

आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

गाडरवारा। आगामी 25 अप्रैल को नगर के नूपुर कान्वेंट स्कूल में अंतराष्ट्रीय कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज का आगमन हो रहा है। इस दौरान इंद्रदेव महाराज भक्तो से संवाद करते हुए आगामी दिनों में होने वाली शिव महापुराण कथा के विषय मे चर्चा करेंगे एवं शिष्यों से भी मुलाक़ात करेंगे। उनके आगमन को लेकर गत दिवस स्थानीय नुपुर स्कूल में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुरेन्द्र नामदेव एवं जितेंद्र नामदेव ने महाराज जी के आगमन एवं उस दौरान होने वाले आयोजन से जुडी जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई एवं आवश्यक सुझाव लिए। इस अवसर पर राजेंद्र नामदेव, राजेंद्र बघेल,दिनेश नामदेव,राजेंद्र तिनगुरिया, ओंकार सेन, प्रकाश बघेल, नर्मदा चरण पटेल, बलराम नामदेव, आशीष भार्गव, प्रीती भार्गव, दमयंती कोरी, रीना कोरी,मधुसूदन पटेल, दीप तिवारी, सुनील शर्मा, योगेश वर्मा, आशीष सोनी, सर्वेश सोनी, रविश मेहरा कमलेश मिश्रा, कमलेश प्रजापति, सिद्धार्थ नामदेव, राजेश कीर आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज

जरूरी खबरें