Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गाडरवारा के समीपी ग्राम कामती के यज्ञ शाला प्रांगण में : 5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन जारी

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

पंच कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण के आयोजन से माहौल हुआ धर्ममय

गाडरवारा। समीपी ग्राम कामती के यज्ञ शाला प्रांगण में 5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अवधूत महायोगी श्री दादा गुरु भगवान की प्रेरणा से सफलतापूर्वक जारी है। पुरुषोतम माह के पावन अवसर पर 25 मई तक हो रहे इस आयोजन से समूचा माहौल धर्ममय हो गया है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे एवं रात 8 से 11 बजे तक संतो के प्रवचन को सुनने क्षेत्रवासी ग्राम कामती पहूँच रहे है। विदित हो कि अवधूत महायोगी दादा गुरु भगवान के प्रवचन 23 मई से 24 मई तक कथास्थल पर होंगे। यहाँ उल्लेखनीय है कि कथास्थल पर कथावाचक साध्वी सत्यप्रिया गिरी जी (श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर काशी पीठ) ने प्रवचन में कहा कि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त थे। लंका युद्ध के समय हनुमान जी लक्ष्मण के प्राण बचाने संजीवनी बूटी के साथ पूरा पहाड़ उठाकर ले आये थे। वृंदावन धाम से आई साध्वी सुश्री प्रभा भारती ने माँ नर्मदा जी की महिमा बताते हुए कहा कि नर्मदा जी के दर्शन मात्र से ही सभी संकट दूर होते है। नर्मदा घाटों पर हमें दान पुण्य अवश्य करना चाहिये। प्रवचन कार्यक्रम में रविकांत शास्त्री ने कहा कि हमें अच्छी संगत वाले लोगों के साथ रहना चाहिए क्योंकि कुसंगति बर्बादी की ओर ले जाती है। उल्लेखनीय है कि आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस विभाग के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है। आयोजन समिति के सदस्य पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन

जरूरी खबरें