Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की आनुकरणीय पहल : डमरूघाटी में चढ़ने वाले हरित सामग्री से फिर बनाई जावेगी जैविक खाद

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की आनुकरणीय पहल

डमरूघाटी में चढ़ने वाले हरित सामग्री से फिर बनाई जावेगी जैविक खाद

गाडरवारा। शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि से तीन दिवसीय महोत्सव चलता रहा जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मेले के चलते भक्तों का उत्साह भी देखने को मिला। वही दूसरी ओर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहल समाजसेवी संगठन श्री साई श्रद्धा सेवा समिति द्वारा देखने को मिली। जहां भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूवा आदि हरित सामग्री चढ़ाई जाती थी उसे विसर्जित कर किया जाता था। लेकिन 2024 से श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की पहल पर इस हरित सामग्री से कॉम्पोस्ट खाद हेतु एकत्रित किया गया। जिसे शहर के समस्त धार्मिक पेड़ पौधों में उपयोग किया जाता आ रहा है। इसी तारतम्य में समिति संस्थापक आशीष राय के नेतृत्व में समिति सदस्यों द्वारा विगत दिवसों की सेवा में करीब पांच क्विंटल हरित्र सामग्री एकत्रित की गई। जिसे समिति द्वारा कॉम्पोस्ट खाद हेतु नगर पालिका श्मशान घाट स्थित प्लांट में तैयार कर खाद बनाकर धार्मिक स्थलों पर लगे पेड़ पौधों में डाला जाएगा। इस अवसर पर डमरूघाटी समिति अध्यक्ष हंसराज मालपानी,उपाध्यक्ष रवि शेखर जायसवाल, सचिव चंद्रकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष जिनेश जैन सहित अन्य सदस्यों ने साईं श्रद्धा सेवा समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा साईं समिति की पहल के चलते डमरूघाटी मंदिर देश के अन्य धार्मिक मंदिरों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।

स्वच्छता में 15 वर्ष से दे रहा सेवा = महाशिवरात्रि पर आयोजित शिवधाम डमरूघाटी मेले में नंदी प्रांगण में करीब 15 वर्ष से श्री साई श्रद्धा सेवा समिति ने साफ सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए स्वच्छता अभियान चलाती आ रही है। इस वर्ष भी समिति ने हरित सामग्री पृथकीकरण के साथ साथ अगरबत्ती पेंकिट, नारियल बूछों इत्यादि कचरे को साफ किया एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय,बबलू दवाईवाला, धनराज यादव,चेतन विश्वकर्मा, अमित कोरी,राहुल रजक,नमन शुक्ला, राजा अहिरवार,यश कुर्मी,लकी रजक,मोहित सोनी,आदर्श विश्वकर्मा,सूर्या चौहान,कोमल वर्मा,ओम राजपूत,आशीष कुशवाहा,यश कुशवाहा,हरिओम श्रीवास,राज कुमार,आकाश यादव,चंदन गोलंदाज,चिराग चौहान,सहित इत्यादि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

साईं श्रद्धा सेवा समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें