Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

कलेक्टर के द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में खनिज,राजस्व व पुलिस ने : अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त

नरसिंहपुर। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम को खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए निर्देशित किया है।

कलेक्टर के द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की रोकथाम के लिए मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ट्रेक्टर की ट्राली खनिज रेत तथा एक ट्रेक्टर ट्राली खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाये गए। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उक्त ट्रेक्टर- ट्राली के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर वाहनों को थाना सुआतला एवं थाना तेंदूखेड़ा की अभिरक्षा में रखा गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें