Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की भावनात्मक पहल : करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

Aditi News Team

Thu, Oct 29, 2026

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की भावनात्मक पहल

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

करवा चौथ पर्व के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पारिवारिक भावनाओं एवं त्यौहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा एक भवानात्मक पहल की गई है। इसके अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश प्रदान किए जाने की पहल की गई है।

इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर प्रदान करना तथा उनके पारिवारिक दायित्वों और भावनाओं का सम्मान करना है। पुलिस विभाग में कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ कर्मचारियों के पारिवारिक जीवन एवं कल्याण को महत्व देने की दिशा में यह पहल एक सकारात्मक कदम है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें