Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

नशे के सौदागरों से 11.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त : नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही

• नशे के सौदागरों से 11.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त

• कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.1 लाख रुपये

• एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

• थाना करेली की कार्यवाही

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना करेली पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ड्रीम लैंड सिटी के गेट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा कर प्रभावी घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

*थाना करेली पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी - पवन पटेल पिता संतोष पटेल, निवासी नरसिंह वार्ड, करेली, जिला नरसिंहपुर।

• जप्ती : 11.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1.1 लाख रूपए अनुमानित)।

• वैधानिक कार्यवाही : उक्त आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वे, उनि विजय धुर्वे, आरक्षक लक्ष्ती नागपुरे, सचिन एवं सैनिक रियाज की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वे,

जरूरी खबरें