Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

गाय हमारी माता है,सभी सुखों की दाता है- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती : भानपुरा रोड़ पर स्थित मंगलम रिसॉर्ट में चल रही श्री गो कृपा कथा के द्वितीय दिवस पर

Aditi News Team

Wed, Jan 21, 2026

गाय हमारी माता है,सभी सुखों की दाता है- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

गरोठ(मन्दसौर)/ 21 जनवरी, भानपुरा रोड़ पर स्थित मंगलम रिसॉर्ट में चल रही श्री गो कृपा कथा के द्वितीय दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के आचार्य ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने बताया कि सिसोदिया परिवार जो हर वर्ष कोई कोई पुण्य का कार्य करवाते है उसमें सबसे बड़ी कृपा भगवती गोमाता की है और ये सारी कृपा श्री रास बिहारी गोशाला में विराजित 600 से अधिक गो माताओं की है और उन्हीं की कृपा से आज ठाकुर करण सिंह जी सिसोदिया का संपूर्ण परिवार आनन्द में है ।

स्वामीजी ने आगे बताया कि भगवान ने स्वयं कहां है कि गाय मेरे हृदय में बसती है अर्थात सारे देवता गायमाता के तन में विराजती है जिसका उल्लेख वराह पुराण में है और महाभारत के दान धर्म पर्व में भी गायमाता सम्पूर्ण जगत की माता है और उसकी मां मानकर सेवा करेंगे तो उससे बड़ा सुख कही नहीं मिल सकता इसलिए गाय हमारी माता है,सभी सुखों की दाता है ।

महाराज जी ने आगे बताया कि गायमाता तो गोलोक में सुख पूर्वक विराजती थी लेकिन इस भूलोक में गाय माता खुद दुःखी रहकर मानव को सुख देने के लिए ही इस धरा पर पधारी है ताकि हम उसकी सेवा कर सके यानि जो गायमाता हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकती है,भला वह कचरे के ढेर पर क्यों दुःखी रहती लेकिन मानव के कल्याण के लिए ही वह इस प्रकार की लीला कर रही है ताकि हम उसकी यह दशा देखकर उसकी सेवा करने लग जाएं और इस धरा पर जिस जिस ने भी गोमाता को अपनाया है उसे बैकुंठ में स्थान पाया है ।

स्वामीजी ने बताया कि इस दुनियां में सबसे ज्यादा घटी है तो वह है गायमाता और गोमाता के घटने के कारण आज पूरी दुनियां आपस में लड़ झगड़ रही है और जहां जहां गो घटती है वहां समस्या बढ़ती है और जहां जहां गो बढ़ती है वहां प्रसन्नता बढ़ती है ।

गो कृपा कथा के द्वितीय दिवस पर ओंकारदास जी महाराज काशी,गोवत्स योगी जगदीशानंद जी महाराज नाशिक महाराष्ट्र,संत राजाराम जी भारती

नीलकंठ महादेव गौशाला

कर्नावती, गुजरात, नैमिषारण्य से गौ कथा वाचक अश्विनी जी, धर्म प्रचारक अमर्तेश जी आर्य गुवाहाटी आदि दिव्य संतो का सानिध्य मिला।

गो कृपा कथा के द्वितीय दिवस पर कुरलासी ग्राम के समस्त ग्रामवासियों की तरफ से भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई गई और कथा यजमान ठाकुर करण सिंह के सुपुत्र गुमान सिंह,नारायण सिंह,अर्जुन सिंह एवं गोपाल सिंह ने चुनरी यात्रा के मनोरथियों एवं क्षेत्र के गो प्रेमी सुरेश मांदलिया सर,प्रकाश मांदलिया सर,बलवंत सिंह,मान सिंह पटेल,नेने सिंह कुरलासी,रमेश शर्मा,रवि नागर गरोठ,

आदि का बहुमान किया और अन्त में भगवती गोमाता की आरती के बाद कथा द्वितीय दिवस की कथा का समापन हुआ ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती जी महाराज

जरूरी खबरें