Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

ई-केवायसी व योजनाओं के पंजीयन के लिए 9 जुलाई को लगने वाले शिविर : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

ई-केवायसी व योजनाओं के पंजीयन के लिए 9 जुलाई को लगने वाले शिविर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी एवं विभिन्न योजनाओं के लंबित पंजीयन कार्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार 9 जुलाई को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका गाडरवारा के इंदिरा एवं आजाद वार्ड, नगर पालिका नरसिंहपुर के निरंजन एवं महाजनी वार्ड, नगर पालिका करेली के हनुमान एवं जयप्रकाश वार्ड, नगर पालिका गोटेगांव के भगत सिंह एवं बोस वार्ड, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 3 (भीमराव अंबेडकर) एवं वार्ड क्रमांक 4 (दीनदयाल उपाध्याय) सहित नगर परिषद चीचली, सालीचौका एवं सांईखेड़ा के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत बम्हौरी, बारहा छोटा, बरमानकलां, बांसादेही एवं बसेड़ी, जनपद पंचायत नरसिंहपुर की बहोरीपार कलां, बकौरी, बम्हौरी, बंधी एवं बंदरोहा, जनपद पंचायत चीचली की बगलई, बैरागढ़, बारछी, बारहाबड़ा एवं बुसरिया, जनपद पंचायत गोटेगांव की बगलई ऊजर, बम्हनी, बरहटा, बरोदा एवं बासनपानी, जनपद पंचायत सांईखेड़ा की बम्हौरी कला, वनखेड़ी, बांसखेड़ा, बनवारी एवं बरेली तथा जनपद पंचायत चांवरपाठा की बंधी, बरमानखुर्द, बीतली, भामा एवं बांसखेड़ा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है। इसके साथ ही संबल कार्ड एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल कार्ड के लंबित आवेदनों का पंजीयन भी किया जाएगा।

शिविरों के दौरान नागरिकों की ई-केवायसी एवं समग्र ई-केवायसी, डुप्लीकेट, मृतक एवं स्थायी रूप से पलायन कर चुके व्यक्तियों के नाम विलोपित करने की कार्रवाई तथा एक आधार से लिंक एकाधिक समग्र आईडी का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जीआरएस तथा शहरी क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन के माध्यम से किया जाएगा।

इसके अलावा पटवारियों द्वारा किसानों का यूनिक फार्मर आईडी पंजीयन, पोस्टमैन के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा आजीविका मिशन के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के आवेदन भी भरवाए जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें