Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भोपाल साइबर पुलिस आयुक्त,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिल्ली में सम्मानित : भोपाल पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम एवं अन्वेषण में किए गए नवाचार,तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं परिणामोन्मुख कार्यों पर

Aditi News Team

Mon, Mar 30, 2026

नई दिल्ली में आयोजित "106th SKOCH Summit 2026" में अवार्ड पाने वाली भोपाल पुलिस की साइबर टीम को पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा सम्मानित कर उक्त उपलब्धी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईl

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में आयोजित "106th SKOCH Summit 2026" में पुलिस कमिश्नरेट भोपाल को “Prevention and Detection of Cyber Crime” परियोजना के लिए Police and Safety श्रेणी में SKOCH Award प्रदान किया गया। भोपाल पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम एवं अन्वेषण में किए गए नवाचार, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं परिणामोन्मुख कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। वर्ष 2024-25 के दौरान सभी 37 थानों में साइबर हेल्प डेस्क एवं तकनीकी सेल की स्थापना, 779 पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण, 24×7 साइबर पेट्रोलिंग, राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स (NCCRP, JMIS, CEIR) का प्रभावी उपयोग एवं “Investigation Camp” प्लेटफॉर्म का विकास इस सफलता के प्रमुख आधार रहे।

भोपाल पुलिस के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर फ्रॉड शिकायतों में 33.6% की कमी दर्ज की गई तथा कुल धोखाधड़ी राशि में उल्लेखनीय गिरावट आई। वहीं फ्रीज की गई एवं पीड़ितों को लौटाई गई राशि में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई, जो पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता एवं बैंक समन्वय का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार,

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी

जरूरी खबरें