Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

NTPC द्वारा जिला चिकित्सालय,नरसिंहपुर को CSR से चिकित्सा उपकरण प्रदान : एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

Aditi News Team

Fri, Jul 3, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा जिला चिकित्सालय,नरसिंहपुर को सीएसआर के तहत चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

एनटीपीसी गाडरवारा ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, नरसिंहपुर को लगभग ₹3.50 करोड़ मूल्य के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए। इन उपकरणों का लोकार्पण माननीय श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद (होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र) द्वारा कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस पहल के तहत अस्पताल को एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, डिजिटल बी.पी. उपकरण, क्रैश कार्ट, ईसीजी मशीनें, फीटल डॉप्लर, इन्फेंट/रेडिएंट वार्मर, लैप्रोस्कोपी सिस्टम, मल्टीपारा मॉनिटर, ऑपरेटिंग टेबल, पेशेंट स्ट्रेचर तथा सक्शन मशीनें उपलब्ध कराई गईं।

इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित आपातकालीन एवं शल्य चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है। यह पहल समाज के प्रति एनटीपीसी गाडरवारा की प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उसके सतत प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांसद दर्शन सिंह चौधरी,

कलेक्टर श्री मति रजनी सिंह

जरूरी खबरें