Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

डॉ को ओपीडी से अनुपस्थित मिलने पर वेतन कटौती सहित शो कॉज नोटिस : सीएमएचओ के निरीक्षण में ओपीडी से अनुपस्थित मिले स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को नोटिस, बिना अनुमति नहीं मिलेगा वेतन

Aditi News Team

Sun, Jun 14, 2026

सीएमएचओ के निरीक्षण में ओपीडी से अनुपस्थित मिले स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को नोटिस, बिना अनुमति नहीं मिलेगा वेतन

भोपाल सीएमएचओ ने भोपाल की अलग - अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में पहुंचकर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में चिकित्सा विशेषज्ञों के ओपीडी से अनुपस्थित मिलने पर वेतन कटौती सहित शो कॉज नोटिस दिया गया है।

निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुगलिया हाट और कुराना बंद पाए जाने पर यहां पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 7 दिन का वेतन कटौती का नोटिस दिया गया है। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और पोषण सेवाओं की जानकारी ली गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति पटेल और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राहुल जैन को कर्तव्य स्थल से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का नोटिस दिया गया है। साथ ही बिना अनुमति के वेतन जारी न करने के निर्देश दिये गए हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भोपाल सीएमएचओ

जरूरी खबरें