Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

20 वर्षीय युवती को समय रहते अप्रिय घटना का शिकार होने से बचाया गया : सोशल मीडिया पर वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो पर नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो पर नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,

20 वर्षीय युवती को समय रहते अप्रिय घटना का शिकार होने से बचाया गई

• थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत एक ग्राम की युवती द्वारा आत्महत्या संबंधी वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किया गया।

वीडियो की जानकारी सायबर सेल नरसिंहपुर को प्राप्त हुई।

• प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया।

• तकनीकी माध्यमों से युवती के ग्राम की जानकारी प्राप्त की गई।

• नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते।

समय रहते पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से युवती को किसी भी अप्रिय घटना का शिकार होने से बचाया गया।

थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत एक ग्राम में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किए जाने की जानकारी सायबर सेल नरसिंहपुर को प्राप्त हुई। उक्त गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित की गई पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से उक्त युवती के ग्राम की जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी प्राप्त होते ही तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम संबंधित ग्राम के लिए रवाना हुई एवं बालिका के घर पहुंचकर उससे एवं उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। तत्पश्चात युवती को समझाइश देते हुए काउंसलिंग की गई, जिससे समय रहते युवती के साथ किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सका।

तत्परता से कार्यवाही करने में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना तेन्दूखेडा से थाना प्रभारी निरीक्षक, किशोर वामनकर, उनि आरती वर्मा, सउनि जितेन्द्र राजपूत, आरक्षक लखनलाल, साईबर सेल से, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत बाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें