Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

करीब 20 खाद्य नमूनों का त्वरित परीक्षण, स्वच्छता के दिए निर्देश : नरसिंहपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चौपाटी में लगाई गई दुकानों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Feb 12, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चौपाटी में लगाई गई दुकानों का किया निरीक्षण

करीब 20 खाद्य नमूनों का त्वरित परीक्षण, स्वच्छता के दिए निर्देश

नरसिंहपुर, 11 फरवरी 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे ने चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ सुभाष पार्क नरसिंहपुर स्थित चौपाटी क्षेत्र में संचालित विभिन्न खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न चाट भंडार, डोसा सेंटर, मोमोज की दुकानें एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों की दुकानों का परीक्षण किया गया। पनीर, खोवा, दूध-दही, इमली की खटाई, लाल मिर्च पाउडर, फुलकी का पानी सहित लगभग 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनका मौके पर त्वरित प्राथमिक परीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री को ढंककर रखा जाए, स्वच्छता के मानकों का पालन किया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का ही विक्रय किया जाए। उन्होंने दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ जल का उपयोग करने एवं खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मौके पर उपस्थित विक्रेताओं को निर्देशित किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे

जरूरी खबरें