Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नरसिंहपुर,50 हजार की रिश्वत मांगने की एसपी से शिकायत : नरसिंहपुर, दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी

Aditi News Team

Thu, Mar 12, 2026

नरसिंहपुर, दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी, 50 हजार की रिश्वत मांगने की एसपी से शिकायत

नरसिंहपुर। जिले में भ्रष्टाचार और आम आदमी के शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ एक दिव्यांग युवक ने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर लोन का चेक देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता सुनील लोधी (निवासी शहीद भगत सिंह वार्ड, कंदेली) ने बताया कि उन्होंने कंदेली क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के लिए गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर से लोन फाइनेंस करवाया था। सुनील ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ले लिए थे सुनील लोधी का आरोप है कि उनका 6,39,684 रुपये का लोन पास हो चुका है और राशि विक्रेता अंकित सिंह पवार के नाम जारी भी हो गई है। लेकिन जब वे लोन का चेक लेने शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल, फाइनेंस कर्मचारी मोहन चौधरी और संदीप पटेल ने उनसे 50,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।

हैरानी की बात यह है कि जब दिव्यांग युवक ने अपनी असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसे बार-बार भटकाया और साफ कह दिया कि जब तक पैसे नहीं दोगे, चेक नहीं मिलेगा। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी बेखौफ होकर कह रहे हैं कि "चाहे जहां हमारी शिकायत कर दो, हम किसी से नहीं डरते।"

एसपी से की कार्रवाई की मांग

दोनों पैरों से लाचार पीड़ित सुनील ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पुराने लोन भी चुकता किए ताकि घर का सपना पूरा हो सके, लेकिन अब भ्रष्टाचार उनके आड़े आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

आशीष कुमार दुबे, नरसिंहपुर

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें