Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

नगर में शहीदाने करबला की याद में मनाता जा रहा मोहर्रम : गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

Aditi News Team

Sun, Jun 21, 2026

नगर में शहीदाने करबला की याद में मनाता जा रहा मोहर्रम

गाडरवारा । नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई। करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए शहर में धार्मिक चल रहे है हसनी हुसैनी सोसायटी ने शक्तिचौक पर रक्तदान शिविर लगाया था । सोसायटी द्वारा चौक पर अब्बास अलमदार की शान में परचम कुसाई की गई । कल मोहर्रम की 7 तारीख को अलम मेहदी ताजिये का जुलूस नया बस स्टैंड शास्त्री वार्ड से निकाला जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गो से निकलेगा जगह जगह लंगर शरबत तकसीम होगा । मोहर्रम की पहली तारीख से घरों घर कुरान ख्वानी की जा रही है । जामा मस्जिद में बाद नमाज ईशा शहीदाने करबला का बयान किया जा रहा है हाफिज व कारी जुबेर आलम ने बताया कि करबला हमें सच के लिए डटे रहने और मजलूम का साथ देने का सबक देती है । नगर में गंगा-जमुना तहजीब की मिशाल के साथमोहर्रम पर्व मनाया जा रहा है । मोहर्रम की 5 तारीख को इमामबाड़ों की टिपारियो ने बाबाओ की आमद के साथ शहर में गश्त किया । बड़ेवली इमाम बाड़े सहित सभी इमामबाड़ों में सवारियां खड़ी हो गई है मोहर्रम की 7 तारीख को रात्रि में सवारियां रन करने निकलेगी । शक्तीचौक पर हसनी हुसैनी सोसायटी द्वारा लगाए गए परचम पर रोजाना शाम को नियाज़ फातेहा व शरबत का वितरण के साथ मोहर्रम का मजमा लग रहा है । परचम कुसाई के बाद शमा ए महफिल में शहीदी कलाम पेश किए गए । बरिया वाले दरगाह शरीफ पर लंगर का आयोजन किया गया अकीदत मंदो ने लंगर में शामिल होकर सबाबे दारेन हाशिल किया । मोहर्रम पर रोजाना चादर संदल दरगाहों पर पेश किया जा रहा है । कई घरों में ताजिये बनाने का काम चल रहा है बड़ेवली पर दादापीर का ताजिया बनता है । मोहर्रम की 10 तारीख को संजय मार्केट के सामने सुबह से ताजियों का मजमा लगेगा सभी लोग ताजियों की जियारत करने वहां पहुचते है । प्रशासन ने सभी लोगो से अपील की है कि मोहर्रम का पर्व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं । पुलिस प्रशासन ने भी बेहतर इंतजाम किए है जुलूस में व जहां जहां मजमा लगता है वहा पर पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है । नगर पालिका परिषद स्वच्छता पर ध्यान देते हुए समुचित साफ सफाई में लगी हुई है । एसडीएम मणिन्द्र सिंह, एसडीओपी ललित डागुर व नगर निरीक्षक अशोक चौहान ने भी मोहर्रम त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों का निरीक्षण कर वहा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के अब्दुल फिरोज खान, मेहमूद पहलवान, त्योहार कमेटी अध्यक्ष मुजीब खान, हसनी हुसैनी सोसायटी अध्यक्ष लकी अली ने सभी ताजिये दारो व इमाम बाड़े वालो से कहा कि मोहर्रम का त्यौहार शहीदाने करबला की याद में अकीदत से मनाते हुए गंगा जमुना तहजीब के साथ मोहब्बत का पैगाम दे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जामा मस्जिद कमेटी गाडरवारा

जरूरी खबरें