Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

नरसिंहपुर,टीएल बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दिए सख्त निर्देश : मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

टीएल बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दिए सख्त निर्देश

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र नागेश सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले में मूंग उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों पर सर्वेयर की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर यह विशेष ध्यान रखा जाए कि खरीदी की जाने वाली मूंग गीली न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी एवं योजनाओं के पंजीयन के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों का अमला शिविर स्थल पर समय पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविरों के आयोजन की जानकारी पूर्व से ही आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही शिविरों का लाभ ले सकें और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। साथ ही सीएम मॉनिट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन लगने वाले हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में नगरीय निकायों, ग्रामीण क्षेत्रों, शासकीय भवनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से बड़ी संख्या में सोक पिट और अन्य लघु जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इन छोटी-छोटी जल संरचनाओं से भू-जल रिचार्ज में व्यापक सुधार दिखाई देगा तथा भविष्य में जल संरक्षण को स्थायी मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों का प्रभावी दस्तावेजीकरण किया जाए। सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तथा संबंधित विभाग जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का विस्तृत डेटा तैयार करें, ताकि जिले में हुए कार्यों एवं उनके सकारात्मक परिणामों का समुचित आकलन किया जा सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें