Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कुण्डलपुर में भगवान श्री अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 23मार्च को : भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 24 मार्च को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sat, Mar 21, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री अजितनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 23मार्च को

एवं भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 24 मार्च को मनाया जाएगा

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के द्वितीय तीर्थंकर भगवान श्री अजितनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 23मार्च को एवं तृतीय तीर्थंकर भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 24मार्च 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा ।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें