Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

जनता के सुझावों से संवरेंगे नरसिंहपुर के भविष्य के नक्शे, : बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

Aditi News Team

Thu, Jun 18, 2026

जनता के सुझावों से संवरेंगे नरसिंहपुर के भविष्य के नक्शे,

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

नरसिंहपुर। शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए नरसिंहपुर का नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि इस योजना के निर्माण में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विकास की रूपरेखा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार हो सके।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सिंगरी नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को मास्टर प्लान का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा। साथ ही नगर एवं ग्राम निवेश से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा कर शहर के सुनियोजित विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें