Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

एक अक्टूबर 2026 तक जिले में रेत खनन पर लगी रोक : जिले की सभी नदियों व स्वीकृत खदानों से खनिज रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

एक अक्टूबर 2026 तक जिले में रेत खनन पर लगी रोक

जिले की सभी नदियों व स्वीकृत खदानों से खनिज रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित

राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण (सिया) द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर के आदेश पर जिले में स्थानीय मौसम संबंधी बदलाव को देखते हुए इस मानसून सत्र 30 जून की मध्य रात्रि से एक अक्टूबर 2026 तक जिले की नदियों से रेत खनन पर रोक लगाई गई है। इस अवधि में जिले की समस्त नदियों/ स्वीकृत खदानों से खनिज रेत का उत्खनन करना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज नरसिंहपुर ने दी है।

जारी निर्देशों के परिपेक्ष्य में जिले में मानसून की सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए जिले में समस्त रेत खदानों, नदियों एवं नालों से रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्य रात्रि से एक अक्टूबर 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अतिरिक्त मप्र स्टेट माईनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा नियुक्त माईन डेवलपर कम ऑपरेटर- एमडीओ एवं खनि रियायतधारी रेत खदानों में रेत निकासी के लिए बनाई गई अस्थाई संरचनाओं जैसे पुल- पुलिया/ सड़क के लिए डाली गई मिट्टी, मुरम आदि के मलवा नदी के जल प्रवास क्षेत्र से हटाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Sustainable Sand mining management guidline 2016 जारी की गई है, जिसके अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान, नागपुर के द्वारा 18 जनवरी 2016 के अनुसार मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु के लिए मानसून अवधि निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण- सिया द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार वर्षा ऋतु की अवधि अर्थात भारतीय मौसम विज्ञान के आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश में दक्षिण- पश्चिम मानसून की शुरूआत और वापसी की तारीखें 15 जून से एक अक्टूबर तक है। हालांकि संबंधित जिले के जिला कलेक्टर वर्षा ऋतु की इस अवधि में स्थानीय मौसम संबंधी बदलावों के अनुसार आवश्यक बदलाव कर जिले में नदियों से रेत खनन पर रोक लगा सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें