Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नरसिंहपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, : राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Apr 1, 2026

नरसिंहपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,

राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा आज 31 मार्च 2026 को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कमी से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में की गई वृद्धि और बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोग घंटों धूप में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनभर की मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस ने बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल की अपर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पर्याप्त बिजली और डीजल न मिलने के कारण खेती-किसानी के साथ-साथ व्यापारिक कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन:

गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।

बिजली की बढ़ती दरों और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए।

पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दामों में होने वाली संभावित वृद्धि को रोका जाए।

कलेक्टर कार्यालय में हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आम जनता को राहत नहीं मिली, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें