Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नरसिंहपुर में राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन : किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Apr 23, 2026

नरसिंहपुर में राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने सौंपा ज्ञापन

किसानो की प्रमुख मांगें

नरसिंहपुर।गेहूं स्लाट बुकिंग की समस्या का निराकरण तुरंत किया जाए एवं चना, मसूर की सरकारी खरीदी चालू करवाकर तब तक जारी रखी जाए। जब तक हर किसान का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीद न लिया जाये। खरीदी केन्द्र में किसान का सत्यापन मोबाइल OTP की व्दारा करना सुनिश्चित करें बायोमेट्रिक व्दारा व्यवहारिक नहीं है, महिला किसानों को विशेष परेशानी हो रही है।

चने की उपज में तेवड़ा मिले होने की परमिशन लिमिट 2 प्रतिशत निर्धारित की जावे।

खरीफ की सीजन आने वाला है सरकार व्दारा किसानों को खाद देना शुरू किया गया है, हमारी मांग है कि गन्ना एवं आने वाली फसल हेतु एक एकड़ के लिए 3 बोरी DAP, 4 बोरी यूरिया 1 बोरी पोटाश और यह सभी जिंसो को एक साथ उपलब्ध कराया जावे।

ग्रामीण क्षेत्रो से बिना सूचना के बिजली विभाग द्वारा डीपी उतार कर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जावे एवं बिजली फाल्ट होने पर जल्द से जल्द ठीक कराई जाए।

शादियों के इस सीजन में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगो को परेशानी हो रही है। अतः विवाह के निमंत्रण पत्र पर गैस की टंकी उपलब्ध करवाए।

ज्ञापन के अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य एवं किसान उपस्थित रहे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मप्र शासन भोपाल

जरूरी खबरें