Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

गाडरवारा में सनातनी वर्ग ने SDM को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदन जी महाराज के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों के विरोध में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Mon, Mar 2, 2026

गाडरवारा में सनातनी वर्ग ने एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा में आज सनातन समाज के लोगों ने सनातन धर्म के प्रमुख गुरू स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों के विरोध में एसडीएम कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपाज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सनातन धर्म के प्रमुख और आदिशंकराचार्य की विरासत को आगे बढ़ाने वाले स्वामी विमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक उनकी और सनातन धर्म की छवि को खराब करन के उद्देश्य से तथाकथित व्यक्ति द्वारा निराधार आरोप लगाकर उनकी और सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने का घिनौना षडयंत्र रचा गया है। जिससे हम सभी सनातनधर्मी इससे बहुत आहत और दुःखी है,कि आप अपने अधिकारों का प्रयोग कर सनातन धर्म के खिलाफ रचे जा रहे इस षडयंत्र और षडयंत्रकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आदेश प्रदान करें। इस अवसर पर नगर के सभी वर्ग के सनातनी मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सर्व सनातन समाज गाडरवारा

जरूरी खबरें