Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित

विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

यह प्रदर्शनी प्रदेश के कारीगरों, व्यापारियों एवं आभूषण उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है

पुलिस कार्यवाही में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।

नरसिंहपुर,थाना ठेमी अंतर्गत लगभग 10 पेटी देशी शराब जप्त : पुलिस कार्यवाही में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।

Aditi News Team

Mon, May 25, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध शराब के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का सधन अभियान*

• *थाना ठेमी अंतर्गत लगभग 10 पेटी देशी शराब जप्त।*

• *अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।*

• *शराब तस्करी में उपयोग की जा रही ईको स्पोर्ट्स की भी की गई जप्त।*

• *पुलिस कार्यवाही में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।*

• *आरोपी के विरूद्ध थाना ठेमी में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 24.05.2026 जुर्म जरायम अपराध पतारसी व पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुशरान पिपरिया-कंधरापुर रोड के पास से बडी मात्रा का अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया जाकर उनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब जप्त की गयी है।

• आरोपी : शिवदयाल लोधी पिता कोमल सिंह लोधी निवासी ग्राम बौछार, थाना ठेमी।

• जप्ती : 10 पेटी देशी शराब एवं एक ईको स्पोर्टस कार जप्त, जप्त मशरूका की कीमत लगभग 6 लाख रूपये।

*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, ठेमी, निरीक्षक रोहित काकोडिया, उनि दिलीप सिसोदिया, सउनि जागेश्वर ठाकुर, प्रधान आरक्षक के.के. सेन, आरक्षक दीपक राय की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें