Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

नरसिंहपुर,अखिल भारतीय कौरव महासभा ने भीष्म पितामह जयंती मनाई : कौरव सभा ने पनारी से रैली निकालकर करेली होते हुए बरमान भीष्म पितामह की प्रतिमा स्थल पर समापन की

Aditi News Team

Mon, Jan 12, 2026

मनोज कौरव पनारी

नरसिंहपुर(पनारी)।भीष्म पितामह जयंती पर अखिल भारतीय कौरव महासभा द्वारा ग्राम पनारी में पितामह के तेलचित्र का पूजन कर युवा कौरव सभा की रैली को प्रारंभ किया गया। रैली पनारी से करेली होते हुए बरमान नर्मदा तट पर स्थापित भीष्म पितामह की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान, महासभा के अध्यक्ष राव पवन सिंह कौरव,कौरव विकास समिति के अध्यक्ष राव बीरेंद्र सिंह कौरव, वरिष्ठ सदस्य विश्वनाथ सिंह पटेल विधायक, श्रीमती सुनीता पटेल ,सहित अनेक स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। ग्राम नयाखेड़ा में स्थित भीष्म पितामह मंदिर में पूजन ओर ध्वजारोहण किया गया, बरमान स्थित प्रतिमा पर पूजन एवं ध्वजारोहण अध्यक्ष द्वारा किया गया तदोपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ जनों का अधिक पुष्प हार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कौरव समाज के सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,अखिल भारतीय कौरव महासभा

जरूरी खबरें