Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कुंडलपुर में श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई : कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च 2026 चैत शुक्ल तेरस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती,महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य शक्ति सुरभि दीपांश सुशीला जैन परिवार छिंदवाड़ा, अनिल शांतिलाल निखिल हिमांश जैन बांसवाड़ा, अनिकेत अवधेश जैन टीकमगढ़, नितिन अक्षत जैन फिरोजाबाद, कमला अशोक भानु नेहा हर्ष जैन परिवार बेगमगंज, शांतिलाल सुशील कुमार जैन जयपुर, शिखरचंद्र रविकांत सचिन लक्ष्य जैन शिवपुरी ,राजकुमार राहुल सर्वज्ञ राजीव जैन सागर ,आकांक्षा शिल्पी कुसुम देवी जैन परिवार सागर ,अंकित अनंत श्रेयांश जैन गाजियाबाद सचिन मोहिनी अपेक्षा आदिति जैन परिवार इंदौर, शैंकी राजकुमार पाटनी मंदसौर आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया।

दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्री जी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई जो कुण्डलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन पहुंची।शोभायात्रा यात्रा में जगह-जगह श्री जी की आरती की गई। विद्याभवन में अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुये।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती हुई ।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें