Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम सांकल और ग्राम रेवानगर में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा ज.पं. गोटेगांव के ग्राम सांकल में ज.पं. करेली रेवानगर में

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

ग्राम सांकल और ग्राम रेवानगर में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा जनपद पंचायत गोटेगांव के ग्राम सांकल और जनपद पंचायत करेली के ग्राम रेवानगर में (शासकीय) चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। ग्राम सांकल स्थित शासकीय भूमि लगभग 10 हेक्टेयर (करीब 25 एकड़) शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उक्त भूमि का कब्जा ग्राम पंचायत सांकल को सौंपा गया। ग्राम रेवानगर, ग्राम पंचायत में 4.400 हेक्टेयर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत उक्त भूमि का कब्जा ग्राम पंचायत को सौपा गया। इस कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक श्री अभिषेक जाट, हल्का पटवारी श्री कमलेश तिवारी एवं ग्राम कोटवार सहित संबंधित अमला मौजूद था।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें